झांसी में रिटा. सीनियर सेक्शन इंजीनियर के बेटे का सुसाइड:आधी रात को ससुराल से बर्थ डे पार्टी करके लौटा, अंदेशा- मरने से पहले VIDEO शूट किया

झांसी में रेलवे के रिटायर्ड सीनियर सेक्शन इंजीनियर के बेटे ने सुसाइड कर लिया। गुरुवार को विवेक वर्मा का शव फंदे पर लटका मिला है। मोहल्ले में ही उसकी ससुराल है। आधी रात को वह ससुराल से बर्थ-डे पार्टी करके लौटा था। पत्नी बच्चे के साथ मायके में ही रुक गई थी। सुबह बेटी घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। खिड़की से देखा तो शव पंखे पर लटक रहा था। परिजन खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर घुस गए। शव को नीचे उतारा, तब तक मौत हो चुकी थी। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर की है। अंदेशा है कि युवक ने सुसाइड से पहले अपने मोबाइल में वीडियो सूट किया है। मोबाइल स्टैंड पोजिशन में बेड पर मिला है। उसका बैक कैमरा शव की तरफ था। हालांकि, मोबाइल अनलॉक नहीं हो सका। सुसाइड के राज मोबाइल अनलॉक होने के बाद खुलने की उम्मीद है। 10 साल पहले हुई थी शादी
विवेक वर्मा (35) महावीरन के राजीव नगर का रहने वाला था। पिता जयप्रकाश रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद से रिटायर्ड हैं। विवेक के दोस्त आशीष जैन ने बताया कि वह डीआरएम ऑफिस में गाड़ी चलवाता था। 10 साल पहले उसकी मोहल्ले के प्रीति से शादी हुई थी। उनकी दो बेटी हैं, 7 साल की अमायरा और 3 साल की आयु। गुरुवार को प्रीति के मायके में बर्थ-डे पार्टी थी। पूरा परिवार पार्टी में शामिल हुआ। रात करीब 10 बजे विवेक खाना खाकर घर आ गया। जबकि, पत्नी और दोनों बेटी रुक गई थी। परिवार को लेकर आज ओरछा जाना था
दोस्त ने आगे बताया कि विवेक ने पत्नी और बच्चों को गुरुवार सुबह ओरछा घुमाकर लाने का वादा किया था। आज सुबह पत्नी ने फोन लगाया तो विवेक ने रिसीव नहीं किया। फिर बड़ी बेटी कपड़े उठाने के लिए घर पर पहुंची तो विवेक ने दरवाजा नहीं खोला। तब उसने दादी लक्ष्मी को बताया। दोनों ने आवाज दी, मगर विवेक ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर परिवार के लोग एकत्र हो गए। एक खिड़की से देखा तो विवेक पंखे पर दुपट्‌टा का फंदा बनाकर लटका हुआ था। खिड़की का शीशा तोड़कर परिजन अंदर घुसे और दरवाजा खोला। शव को नीचे उतारा तो मौत हो चुकी थी। मोबाइल स्विच ऑफ मिला
दोस्त ने आगे बताया कि विवेक का आईफोन बेड पर स्टैंड पोजिशन में रखा था। उसका बैक कैमरा शव की तरफ था। अंदेशा है कि मरने से पहले विवेक ने मोबाइल में वीडियो सूट किया है। हालांकि बैटरी खत्म हो जाने के कारण मोबाइल बंद हो चुका था। मोबाइल को चार्ज करके ऑन किया गया। मगर वो अनलॉक नहीं हो पाया। परिजनों का कहना है कि मोबाइल में ही सारे राज छुपे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मोबाइल जब्त कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। दो भाइयों में विवेक छोटा था, बड़ा भाई ललितपुर में बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है। सुसाइड के कारणों की जांच कर रहे हैं
प्रेमनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि विवेक वर्मा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। सुसाइड का कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं। मोबाइल को कब्जे में लेकर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
…. यह भी पढ़ें :
गोरखपुर में युवक ने गर्लफ्रेंड के घर में किया सुसाइड: देर रात घर मिलने आया, ग्रामीणों ने देख लिया तो घबराया; दुपट्टे से लगाई फांसी गोरखपुर में युवक ने गर्लफ्रेंड के घर में सुसाइड कर लिया। युवक उससे मिलने आया था। तभी गांव वालों ने उसे देख लिया। वो घर के बाहर आकर हंगामा करने लगे। इस बात से युवक इतना डर गया कि उसने गर्लफ्रेंड से दुपट्टा मांगा। कमरे में गया। अंदर से कुंडी बंद कर ली। काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई। गर्लफ्रेंड ने देखा, तो युवक फंदे से लटका मिला। मृतक के मां की तहरीर पर पुलिस ने गर्लफ्रेंड पर केस दर्ज कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले आगे कार्रवाई की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *