झाबुआ का जत्था आचार्य जैमिन के साथ पुरी रवाना:श्रद्धालुओं ने किया स्वागत, 23 दिसंबर से शिवमहापुराण कथा; देश-विदेश से जुटेंगे भक्त

जगन्नाथ पुरी में 23 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली शिवमहापुराण कथा के लिए सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य जैमिन जी का आज थांदला नगर आगमन हुआ। उनके साथ झाबुआ का एक जत्था भी कथा स्थल के लिए रवाना हुआ। आचार्य जैमिन का स्वागत थांदला पहुंचने पर भोला भंडारा परिवार ने इमली गणेश मंदिर और सारंगी चौपाटी पर बड़ी संख्या में भक्तों के साथ आचार्य जैमिन जी का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पवित्र नगरी में कथा सुनने की खुशी जाहिर की। जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना स्वागत समारोह के बाद संजय उपाध्याय और अन्य श्रद्धालुओं का जत्था आचार्य जैमिन जी के साथ सीधे जगन्नाथ पुरी के लिए रवाना हो गया। 23 दिसंबर से कथा का भव्य मंगलारंभ होगा, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे और भगवान शिव की महिमा का श्रवण करेंगे। यह रहे उपस्थित जत्थे का स्वागत भोला भंडारा परिवार के श्रीमंत अरोरा, राजू धानक, मोहनलाल चौहान, तुलसीराम मेहते, अमृतलाल चौहान, समरथ प्रजापत, देवेंद्र अरोड़ा, मोहन दास चौहान, पवन नाहर, आत्माराम शर्मा, डॉक्टर खरे, मनोज उपाध्याय, महेश शुक्ला, गजेंद्र नायक, राजेंद्र शर्मा, मनोज गोस्वामी, शिवाग भट्ट, दिलीप देवड़ा, धवल पंड्या और चिराग उपाध्याय ने किया। सारंगी के पत्रकार सुरेश परिहार, जीवन राठौड़, हर्षवर्धन सिंह राठौर, राहुल अग्रवाल और अमित पाटीदार भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *