झाबुआ की महावीर बस्ती में हिंदू सम्मेलन की तैयारियां शुरू:आमंत्रण पत्रिका और फ्लेक्स बोर्ड का विमोचन हुआ; घर-घर निमंत्रण देने का संकल्प लिया

झाबुआ शहर में आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर महावीर बस्ती के हिंदू समाज द्वारा एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर के एक निजी गार्डन में आमंत्रण पत्रिका, फ्लेक्स बोर्ड और कट-आउट का विमोचन किया गया। 18 जनवरी को होगा सम्मेलन महावीर बस्ती हिंदू सम्मेलन उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी योगेंद्र नाहर ने बताया कि यह सम्मेलन 18 जनवरी 2026 को शहर के राजवाड़ा चौक पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विमोचन कार्यक्रम सम्मेलन की तैयारी का पहला बड़ा कदम है। घर-घर निमंत्रण देने का संकल्प इसके अलावा मयंक रुनवाल, राकेश कटारा, पंडित जैमिनी शुक्ल सहित सैकड़ों समाजजनों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे सम्मेलन को सफल बनाने के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण देंगे और समाज में एकता का संदेश फैलाएंगे। बड़ी संख्या में समाजजन रहे मौजूद विमोचन कार्यक्रम में उत्सव समिति के संयोजक लोकेश दवे, सामाजिक महासंघ के जिला अध्यक्ष नीरज राठौड़, प्रवीण रुनवाल, अजय रामावत, ओमप्रकाश राय सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राजू शर्मा, डॉ. के. त्रिवेदी, पंकज मोगरा, उल्लास जैन, नीलेश घोडावत, पार्षद अभिजीत बैस, गोपी बुंदेला, आशीष चतुर्वेदी, बंटु भदोरिया, हीरालाल पालीवाल और पार्षद रेखा अश्विनी शर्मा भी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *