करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर की ‘जनक्रांति न्याय यात्रा’ ने शुक्रवार को झाबुआ जिले की सीमा में प्रवेश किया। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। यह यात्रा जिले में जनसमर्थन जुटाते हुए आगे बढ़ रही है। यात्रा का पहला पड़ाव जिले के घुघरी गांव में हुआ, जहां करणी सेना और ‘टीम जीवन सिंह शेरपुर’ ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा करवड़ और करड़ावद से होते हुए पेटलावद पहुंची। पेटलावद में जेसीबी की मदद से फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवनसिंह शेरपुर का साफा बांधकर अभिनंदन किया गया। क्षत्राणी इकाई ने भी श्रद्धांजलि चौक पर जीवनसिंह शेरपुर का स्वागत किया। कल्याणपुरा होते हुए झाबुआ पहुंचेगी यात्रा झाबुआ में मेघनगर नाके से एक जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस विजय स्तंभ, डीआरपी लाइन, राजगढ़ नाका, कालिका माता और राजवाड़ा होते हुए अम्बा पैलेस पहुंचेगा। यात्रा का समापन अम्बा पैलेस में एक सभा के आयोजन के साथ होगा। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नारेबाजी की। यह रहे उपस्थित इस अवसर पर करणी सेना और टीम जीवनसिंह शेरपुर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रदेश महामंत्री नेपालसिंह चलदु, प्रदेश महासचिव लोकेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव प्रतापसिंह सिसोदिया, संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह झकनावदा, जिलाध्यक्ष नीतिराजसिंह बोडायता, मीडिया प्रभारी शान ठाकुर, महिला जिला अध्यक्ष चांदनी संजय चौहान, टीम जीवनसिंह शेरपुर के जिला संयोजक जीवनसिंह पंवार और जिला अध्यक्ष बाबूलाल काग शामिल थे।


