झाबुआ शहर सहित कई इलाकों में बिजली कटौती:मेंटनेंस कार्य के लिए आज 4 घंटे तक आपूर्ति बाधित

झाबुआ शहर सहित मेघनगर वितरण केंद्र के कल्याणपुरा और पेटलावद-सारंगी फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण केंद्र की ओर से रखरखाव कार्य के चलते आज शनिवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है। सारंगी क्षेत्र में यह कार्य रविवार को भी जारी रहेगा। राजबाड़ा फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा झाबुआ विद्युत वितरण कंपनी के शहरी क्षेत्र के सहायक यंत्री ने बताया कि शनिवार को राजबाड़ा फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह साढे 7 बजे से 11:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में रामकृष्ण नगर, सिंचाई कॉलोनी, डीआरपी, माधौपुरा, नगर पालिका, नेहरू मार्ग, ब्लॉक कॉलोनी, राजबाड़ा, राधाकृष्ण मार्ग, गायत्री गली, कॉलेज रोड, मौलाना आजाद मार्ग, कैलाश मार्ग, बस स्टैंड, खेल परिसर, भारती टावर, आजाद चौक, भोज मार्ग, कमला नेहरू मार्ग, जगमोहन दास मार्ग और सुभाष मार्ग शामिल हैं। पेटलावद में एमपीईबी के सहायक यंत्री अनिल भूरिया ने जानकारी दी कि 33/11 उपकेंद्र पेटलावद से चलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर (पेटलावद, अस्पताल, सारंगी, कोदली, बामनिया, गोपालपुरा, रायपुरिया सिंचाई, रूपगढ़ सिंचाई) से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इससे पेटलावद, रूपगढ़, गोपालपुरा, कोदली असालिया, नाहरपुरा, उन्नई, करडावद, रामगढ़, दुलाखेड़ी और कचनारिया सहित अन्य ग्राम प्रभावित होंगे। केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी मेघनगर विद्युत वितरण केंद्र के कनिष्ठ यंत्री के अनुसार, 33/11 केवी कल्याणपुरा ग्रिड के रखरखाव कार्य के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी कल्याणपुरा सबस्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह, 33 के.व्ही. सारंगी फीडर का लाइन मेंटेनेंस कार्य भी किया जाएगा। इसके चलते शनिवार को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक 33/11 के.व्ही. सारंगी एवं बोडायता उपकेंद्र से चलने वाले कुल 9 फीडरों की 11 के.व्ही. लाइनों और इनसे जुड़े समस्त गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह कार्य सारंगी क्षेत्र में 5 अक्टूबर रविवार को भी जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *