झामुमो के स्थापना दिवस की सफलता के लिए जनसंपर्क, भागीदारी की अपील की

गोविंदपुर|झामुमो स्थापना दिवस में भागीदारी को लेकर केंद्रीय सदस्य अमितेश सहाय, जिला संयुक्त सचिव एजाज अहमद व माथुर अंसारी ने रविवार को गोविंदपुर के गांवों में जनसंपर्क किया। महिलाओं से भी समारोह में भागीदारी की अपील की। श्री सहाय ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां सम्मान योजना देकर माता और बहनों का हौसला बढ़ाया है। इसलिए मुख्यमंत्री का हौसला बढ़ाएं। इस बार का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। टिंकू अंसारी, अजय मालाकार, हरिपद सोरेन, नुनूलाल सोरेन, लक्ष्मण मुर्मू, शनिचर टुडू, कालेश्वर, सुंदरलाल किस्कू, सोनाराम, ईश्वर, सोनू मुर्मू, शनिचर सोरेन आदि शामिल थे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *