क्राइम रिपोर्टर| धनबाद बैंकमोड़ इंडियन बैंक शाखा के पूर्व प्रबंधक राकेश कुमार सिंह की शिकायत पर बैंक मोड़ थाने में अमित कुमार सिंह, सुमित अग्रवाल और रीता गोस्वामी के खिलाफ छल पूर्व रकम का गबन करने और अमानत में ख्यानत की प्राथमिकी हुई है। मामले में बैंक के पूर्व प्रबंधक ने थाने को दिए अपने शिकायत में कहा है कि कोविड के दौरान लॉक अकाउंट को खराब होने से बचाने के लिए उधार लेकर बचाया। इसके लिए उन्होंने सगे संबंधियों से लोन भी लिया लेकिन आरोपी उक्त राशि नहीं दे रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि अनुसंधान किया जा रहा है।


