गुमला|लायंस क्लब गुमला के द्वारा मलीन बस्तियों के गरीब महिला और पुरुष को पंचायत भवन ग्राम करौंदी में 100 पीस कंबल का वितरण किया गया। अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद ने कहा कि क्लब लगातार सेवा भावना से आप सबों की सेवा करता रहा है। जब भी ठंड पड़ती है, तो लायंस क्लब आपके दरवाजे में पहुंचकर गरीब से गरीब ग्रामीणों के बीच कंबल उपलब्ध कराता है। आने वाले दिन में भी कंबल का वितरण होता रहेगा। आप सभी से हम लोग उम्मीद करते हैं और दूसरे किसी को भी कंबल नहीं देंगे और आप अपने पास ही रखेंगे। रीजन चेयरपर्सन अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि लायंस क्लब प्रत्येक वर्ष ठंड जब बढ़ती है असहनीय हो जाती है और महिलाओं पुरुषों को जब असहज महसूस होने लगता है तो लोगों के बीच में गर्म कपड़ों और कंबल का वितरण करता है। शंकर लाल जाजोदिया ने कहा कि क्लब द्वारा मोतियाबिंद के लिए भी प्रत्येक मंगलवार को जांच होती है। कुडू/लोहरदगा|जिले में लगातार ठंड में हो रही वृद्धि से गरीब तबका के लोगों को बड़ी चुनौतियों से गुजरना पड़ रहा है। यहां पर कनकनी और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से निचले स्तर पर जीवन यापन करने वाले असहाय और गरीब परिवार वालों के बीच कंबल वितरण कर झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने लोगों के मायूस चेहरे पर खुशियां बिखरने का कार्य किया। इसे लेकर गरीब और असहाय व वृध्दजनों ने झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद का आभार जताया है। झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद लगातार जिले वासियों को ठंड से निजात दिलाने के िलए कंबल वितरण कर राहत पहुंचाने में प्रति दिन जुटे हुए हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की ओर से कंबल वितरण कर जिले में लगातार कड़ाके की ठंड और शीतलहर की मार झेल रहे लोगों को राहत पहुंचाने में काफी अहम भूमिका निभाई जा रही है। इधर जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत चेटर गांव के वृध्दजनों और असहायों के बीच झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद द्वारा कंबल वितरित की गई। इस बीच कंबल वितरण कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपरांत जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए, कंबलों का बढ़ते ठंड और शीतलहरी को ध्यान में रखते हुए वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि ठंड के कारण गरीब असहाय और वृध्दजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसे लेकर लगातार कंबल वितरण कर राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।


