वार्षिकोत्सव को लेकर नई कमेटी का गठन, अध्यक्ष बने अश्विनी नाग

कामडारा|जरिया स्थित बटेश्वर शिवधाम की 10वीं वार्षिकोत्सव मनाए जाने को लेकर आज शनिवार को दोपहर मे मंदिर परिसर में बटेश्वर शिवधाम कमेटी के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 31 जनवरी को सुबह मे कलशयात्रा निकाली जाएगी। 24 घंटे का अष्टायम अखंड हरिकीर्तन शुरू होगी। वहीं दूसरे दिन 1 फरवरी को माघ पूर्णिमा को पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। बैठक मे ं वटेश्वर शिवधाम जरिया की नई कमेटी का गठन किया। जिसमें उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए अश्विनी नाग, उपाध्यक्ष कार्तिक सिंह, सचिव दिलिप सिंह और कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता को चुना गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *