झामुमो जिला कमेटी में सभी वर्गों को तरजीह : बैद्यनाथ

भास्कर न्यूज | लातेहार सोमवार को परिसदन भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा की नवनियुक्त जिला कमिटी के पदाधिकारियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की। मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम शामिल हुए। पूर्व मंत्री और जिला अध्यक्ष शाहदेव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मान पत्र देकर शुभकामनाएं दीं। बैद्यनाथ राम ने कहा कि जिला और अन्य कमिटियों में सभी वर्गों को तरजीह दी गई है। एक महीने के भीतर कमेटी विस्तार का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन पंचायत स्तर तक मजबूत हो, इसके लिए काम हो रहा है। जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि कमिटी में ऊर्जावान लोग शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, केंद्रीय समिति की सदस्य ममता सिंह, दीपक कुमार, चंदन कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिला कमेटी में लाल मोती नाथ शाहदेव को अध्यक्ष, शीतमोहन मुंडा को उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह, प्रभात कुमार और मो. परवेज (महुआडांड़) को संगठन सचिव, अशोक पांडेय, रामवृक्ष गंझू, इश्वर उरांव और सुरेश उरांव को सह सचिव, शमशेर खान (चंदवा) और सुशील यादव को प्रवक्ता बनाया गया है। 71 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया है। युवा मोर्चा में रंजीत उरांव को अध्यक्ष, अंकित पांडेय, मुरारी ठाकुर और अंकित तिवारी को उपाध्यक्ष, मो. परवेज को सचिव, अरुण कुमार सिंह (बरवाडीह) को संगठन सचिव, रंजीत राम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। महिला मोर्चा में रीना उरांव को अध्यक्ष, गीता उरांव, आरती दास और मनीना कुजूर को उपाध्यक्ष, इग्नेशिया केरकेट्टा को सचिव, अंजली कुजूर को सह सचिव और पूजा कुमारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। छात्र मोर्चा में राजेंद्र भगत को अध्यक्ष, प्रवीण कुजूर को उपाध्यक्ष, सुबोध उरांव को सचिव, उज्जवल शुक्ला को संगठन सचिव और गोविंद उरांव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा में मो. इनायत करीम को अध्यक्ष, पॉल एक्का, अहद खान, मो. मोनाजीर और मो. नौशाद को उपाध्यक्ष, मो. अब्दुल मियां को सचिव, सुमन सुरीन सोरेन को संगठन सचिव और मो. महबूब आलम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। किसान मोर्चा में सुरेश गंझू को अध्यक्ष, हरेश्वर उरांव और सत्येंद्र यादव को उपाध्यक्ष, सिकेश्वर राम को सचिव और देवनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस आशय का पत्र जारी किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *