झामुमो ने भाजपा का फूंका पुतला, राज्य के शहीदों का अपमान करने का लगाया आरोप

भास्कर न्यूज|सतगावां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ प्रसाद ने बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए दो स्कूलों के प्रधानाध्यापक से कारण पृच्छा की है। उन्होंने बताया कि 27 जून को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गाजेडीह के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश रजक और उत्क्रमित मध्य विद्यालय राउतडीह के प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव पासवान स्कूल से बिना सूचना के गायब थे। 29 जून को भी स्कूल खुला था, लेकिन चार में से तीन शिक्षक और छात्र मौजूद नहीं थे। यह जानकारी दैनिक भास्कर अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर सामने आई। रिपोर्ट में बताया गया कि प्रधानाध्यापक की गैरमौजूदगी से स्कूल की स्थिति खराब है। शिक्षकों ने भी इसका विरोध जताया। इन दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित अन्य अनुपस्थित शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। बिना कारण स्कूल से गैरहाजिर रहने को लेकर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। भास्कर न्यूज|कोडरमा हूल दिवस पर भोगनाडीह में भाजपा द्वारा संथाल परगना को अस्थिर करने की कोशिश के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गुरुवार को कोडरमा में आक्रोश मार्च निकाल पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे व संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर ने किया। महाराणा प्रताप चौक से शुरू हुआ यह जुलूस झंडा चौक, तक पहुंचा। यहां हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि 30 जून को हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में भाजपा ने संथाल परगना को अस्थिर करने की कोशिश की। यह भाजपा की आदिवासी विरोधी मानसिकता और झारखंड में कमजोर होती राजनीतिक पकड़ का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता और जनता का समर्थन भाजपा को बर्दाश्त नहीं हो रहा। इसलिए वह तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। लेकिन राज्य की सवा तीन करोड़ जनता हर बार भाजपा की साजिशों को नाकाम करती रही है। वीरेंद्र पांडे ने कहा कि भाजपा का यह कृत्य झारखंड के शहीदों का अपमान है। साथ ही आदिवासियों और मूलवासियों को गुमराह करने की साजिश भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन झामुमो उसे सफल नहीं होने देगा। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य संजय पांडे, प्रणव वर्मा, पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य उमेश राम, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद खलील, नंदकिशोर मेहता, प्रदीप चौधरी, दिलीप गुप्ता, बसंत पासवान, गुड़िया देवी, इरफान अंसारी, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद नौशाद, मनोज सोनी मौजूद रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *