भास्कर न्यूज| कोडरमा। कोडरमा घाटी के बुढ़ियासोत में गुरुवार सुबह एक हाइवा पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हाइवा कोडरमा से बिहार की ओर ऐश लोड कर जा रही थी। मृतक की पहचान नालंदा निवासी 35 वर्षीय मुकेश यादव के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम बच्चू यादव थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि घाटी में एक हाइवा पलट गई है। ड्राइवर की मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। हाइवा सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। इस दुर्घटना से यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा।


