झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक 11 फरवरी को

पालकोट | पालकोट झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष किशोर प्रसाद केशरी द्वारा पालकोट प्रखंड के सभी झारखंड आंदोलनकारियों के सदस्यों को सूचना दी गई है कि झारखंड सरकार और जांच आयोग के द्वारा सभी झारखंड आंदोलनकारियों का जांच (चिन्हितिकरण) जारी है। इसको लेकर जिला संयोजक सह आयोग सदस्य अजीत कुमार विश्वकर्मा द्वारा पालकोट बाजार टांड़ में झारखंड आंदोलकारियों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष किशोर प्रसाद केशरी द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2025 को रखी गई है। बैठक में सभी झारखंड आंदोलनकारी सदस्यों को ज्यादा संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। गुमला| गुमला सदर अस्पताल में बेकार पड़ी सी-आर्म मशीन के बाबत कांग्रेस के प्रदेश सचिव रमेश कुमार चीनी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि सालों से मरीजों के लिए उपयोगी मशीन जंग खा रही है और इसके लिए जान बुझकर टेक्नीशियन की बहाली नहीं की गई। जिस कारण गरीब मरीजों को 25 से 50 हजार रुपए तक निजी अस्पतालों में खर्च करना पड़ रहा है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। कहीं ऐसा, तो नहीं है कि मरीजों के दोहन के मकसद से मशीन को कभी चालू नहीं किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *