झारखंड का मिनिमम टेंपरेचर 7 डिग्री तक चढ़ा:वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बादल, 19 जनवरी से फिर सताएगी ठंडी हवा

झारखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब साफ दिख रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण ही आकाश में बादल छाए हैं। इससे न्यूनतम तापमान चढ़ गया है। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 2 से 3 दिनों में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा है। सोमवार को राज्य के अधिकतर जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के अधिक रहा। बात राजधानी रांची की करें तो यहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। सबसे अधिक ठंडा गुमला जिला रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। सबसे अधिक तापमान 28 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 18 जनवरी तक आंशिक बादल छाया रहेगा। लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी रात और सुबह का तापमान बहुत नहीं गिरेगा। मौसम के बदले मिजाज की तस्वीरें देखें 19 के बाद फिर सताएगी ठंड मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 17 जनवरी तक रांची के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पूरे झारखंड में 18 जनवरी तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। 19 से मौसम साफ होगा। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, बादल छाए रहने के कारण कनकनी नहीं सताएगी। तीन दिनों में 5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा पारा राजधानी रांची का पारा बीते तीन दिनों में 5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा। राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। एक दिनों में ही करीब 2 डिग्री सेल्सियस तापमान चढ़ा है। अभी मौसम में जिस तरह का बदलाव है इस दौरान राजधानी का न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 19 जनवरी से आकाश में बादल रहने का अनुमान नहीं है। इसके बाद एक बार फिर सर्द हवा सताएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *