जामताड़ा|दक्षिणबहाल रोड पर एक सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सोहन मरांडी 32 वर्ष, निवासी शहरपुरा, और गणेश सोरेन 45 वर्ष, निवासी चंद्रदीपा, के रूप में हुई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना तेज रफ्तार और सड़क पर अचानक हुए मोड़ के कारण हुई।


