पंजाब में धुंध का ओरेंज, चंडीगढ़ में येलो अलर्ट:15-16 को बारिश की संभावना, अमृतसर रहा सबसे ठंडा

पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध को लेकर आज मंगलवार भी ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते दो दिन खिली धूप के बाद तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी दिखने काे मिली। जिसके बाद पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान सामान्य के करीब पहुंच चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद अगले 2 दिन बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के 11 जिलों अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि एसएएस नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, नवांशहर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बीते 24 घंटों में अमृतसर पंजाब का सबसे ठंडा शहर रहा। अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज, लुधियाना में तापमान 8.8 डिग्री, पटियाला में 7.6 डिग्री, पठानकोट में 5.6 डिग्री, बठिंडा में 6.8 डिग्री, फरीदकोट में 5.3 डिग्री, गुरदासपुर में 6.5 डिग्री दर्ज किया गया है। 27 फीसदी अधिक बरसे बादल जनवरी के इस महीने में पंजाब को 90% बारिश की कमी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन बीते दो दिनों में हुई बारिश के कारण यह अब 27% अधिक हो गई है। IMD के अनुसार, 1 जनवरी से रविवार सुबह तक पंजाब में 7.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 6.0 मिमी के औसत से अधिक है। शुक्रवार-शनिवार हुई बारिश सामान्य से 1,320% अधिक रही, जिसमें 7.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य 0.5 मिमी थी। आज रात से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ पंजाब में आज 14 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते 15 और 16 जनवरी को पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी। जिसके चलते एक बार फिर बारिश का अनुमान लगाया जा सकता है। 15-16 जनवरी को बारिश के बाद औसतन बारिश में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं, 15 से 18 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिसके बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। चंडीगढ़ सहित पंजाब में आज मौसम चंडीगढ़- घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज तापमान 8 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- अति घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज तापमान 5 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- अति घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज तापमान 5 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- अति घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज तापमान 8 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- अति घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज तापमान 7 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- घनी धुंध को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज तापमान 11 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *