भास्कर न्यूज | मझिआंव 24 दिसंबर को बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में किसान लोन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड एवं बैंक के द्वारा केसीसी कैंप/झारखंड कृषि ऋण माफी योजना शिविर का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीटीएम दयानंद पांडे ने बताया कि इस शिविर में कृषि ऋण माफी एवं बैंक से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त आयोजित शिविर में केसीसी ऋण के लिए लाभुक अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि से संबंधित कागजात, फिलहाल का ऑनलाइन रसीद, वंशावली जो मुखिया कर्मचारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा सत्यापित किया हो और पासपोर्ट साइज के दो फोटो लगाना अनिवार्य है। इस आधार पर ही लोग लाभ के हकदार होंगे। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधि, किसान मित्र प्रगतिशील किसान और किसान बंधुओ से अनुरोध किया है कि आयोजित शिविर में अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ उठाएं।


