झारखंड में एक बार फिर बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है। वहीं, शुक्रवार को भी कई जिलों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगामी 14 अप्रैल तक राज्य में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं, इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। वहीं, पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया है। तेज हवा चलेगी आज शुक्रवार 11 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिम (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा) हिस्सों को छोड़कर शेष भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। सबसे अधिक बारिश 14.0 एमएम घाघरा में वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश 14.0 एमएम घाघरा (गुमला) में हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया है। झारखंड में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। कैसा रहेगा आगे मौसम


