झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री का आज श्राद्ध कर्म:राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे शामिल, एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के संस्कार भोज का आयोजन शुक्रवार को होगा। इसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन समेत करीब एक लाख से अधिक समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ता खास तौर यहां पहुंच रहे हैं। इसके मद्देनजर घोड़ाबांधा में तैयारी कर ली गई है। भोज में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत उनके कैबिनेट के मंत्री, सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं के अलावा विपक्षी दलों के विधायक, सांसद व नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर लगभग 12.20 बजे घोड़ाबांधा पहुंचेंगे। वे लगभग 65 मिनट तक यहां रुकेंगे। भोज के लिए घोड़ाबांधा फुटबॉल मैदान में तीन पंडाल का निर्माण कराया गया है। बगल के कनपुटा मैदान में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से आगमन के लिए अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। घोड़ाबांधा और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। तीन टेंट लगाए गए, ट्राइबल समुदाय के लिए खास व्यंजन संस्कार भोज में शाकाहारी के साथ मांसाहारी भोजन भी होगा। इसके लिए अलग-अलग टेंट बनाए गए हैं। वहीं वीआईपी और आम लोगों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। मांसाहार में 50 क्विंटल खस्सी और 150 किलो मछली की व्यवस्था होगी। ट्राइबल समुदाय के लिए खास व्यंजन की व्यवस्था की गई है। उनके लिए अलग पंडाल बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *