झारखंड के युवक की तिजारा में मौत:बिजली लाइन के टावर लगाता था, तबीयत बिगड़ने पर दम तोड़ा

खैरथल-तिजारा में झारखंड के रहने वाले युवक की मौत हो गई। वे टावर लगाने का काम करता था। तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक सुरेश सहाव (35) खेतकों थाना बगोदर जिला ग्रीडी झारखंड का रहने वाला था। उसके चाचा उपेंद्र ने बताया कि भतीजा खैरथल तिजारा थाना क्षेत्र के रहमत नगर में लाइन के टावर लगाने में मजदूर के रूप में काम करता था। सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने तिजारा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया, जहां मौत हो गई। सब-इंस्पेक्टर मोहनलाल ने बताया कि मृतक के चाचा उपेंद्र को शव सौंपा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *