झारखंड के 48 नगर निकायों के चुनाव की घोषणा का किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा झारखंड के 48 नगर निकायों के चुनाव की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई नगर निकाय होता है इसके माध्यम से नगर के विकास तथा वहां की मूलभूत समस्याओं के निदान के साथ समग्र विकास की योजनाओं का क्रियान्वयन होता है। कहा कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव वर्षों से लंबित रहने के कारण आम नागरिक बेहाल थे। नगर निकायों में अफसर शाही हावी थी और उनकी मनमानी से नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। केंद्र सरकार द्वारा राज्य के निकाय को दी जा रही राशि भी राज्य को प्राप्त नहीं हो रहे थे। चुनाव के बाद केंद्र सरकार का भी नगर निकायों के विकास में अहम भूमिका दिखाई देगा। चुनाव के बाद आम जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों से नगर निकाय संचालित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *