​​​​​​​झारखंड कैबिनेट की बैठक, 39 प्रस्तावों पर लगी मुहर:​​​​​​​पेसा नियमावली को मिली मंजूरी, मोटर यान निरीक्षक के 21 पदों के सृजन की स्वीकृति

राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। यहां 39 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी सहमति दी। इसमें पेसा (पंचायत एक्सटेंशन टू शेड्यूल्ड एरिया) नियमावली को भी मंजूरी दी गई। पेसा नियमावली लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। ग्राम सभाओं को तरजीह दी गई है। योजना बनाने में ग्राम सभा की भूमिका होगी। राज्य के अनुसूचित क्षेत्र में पेसा एक्ट लागू होगा।
कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *