बोकारो | बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-4 में खेले जा रहे चार दिवसीय कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी झारखंड बनाम मेघालय मैच के तीसरे दिन झारखंड की टीम ने मेघालय की टीम को एक परी व 337 रनों से पराजित कर पूरे अंक अर्जित किए। मेघालय की टीम ने अपनी पहली पारी में दूसरे दिन के खेल 75/7 से आगे खेलते हुए 27 रन और जोड़कर 102 रनों पर सिमट गई।


