झारखंड के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं भोजपुरी भाषी : पीएन सिंह

सिटी रिपोर्टर|बोकारो देश के नव निर्माण की बात हो या साहित्य एवं संस्कृति की बात हो। सभी क्षेत्रों में भोजपुरी भाषियों का महत्वपूर्ण योगदान है। भोजपुरी भाषियों का देश की स्वतंत्रता आंदोलन से ही स्वर्णिम इतिहास रहा है। सामाजिक क्षेत्रों में भोजपुरी परिवार बोकारो के द्वारा किए गए कार्य अद्वितीय है। बोकारो एवं झारखंड के विकास में भोजपुरी भाषी पूरी एकजुटता के साथ अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। भोजपुरी भाषा अनेक देशों में बोली जाती है। भोजपुरी भाषा आज किसी के मोहताज नहीं है। यह कहना है धनबाद के पूर्व सांसद पीएन सिंह का। वे सेक्टर-4 स्थित वीर कुंवर सिंह पार्क में भोजपुरिया परिवार बोकारो द्वारा आयोजित वनभोज सह वार्षिक मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह को विशिष्ट अतिथि पी एन पांडे, विवेक सिंह ने अपने संबोधन में भोजपुरी परिवार के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इसके पूर्व सभी आगंतुको का स्वागत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यू पी सिंह ने किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीबीएल श्रीवास्तव ने किया। वही वार्षिक प्रतिवेदन भोजपुरी परिवार बोकारो के प्रधान महासचिव रवींद्र सिंह ने प्रस्तुत किया। मौके पर विशेष रूप से धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण, डा.परिंदा सिंह, एके सिंह, अवध बिहारी सिंह, भोलू पासवान, अभिषेक सिंह, विनोद कुमार सिंहा, देवेंद्र सिंह, सुबोध सिंह उपस्थित आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *