रांची | गणेश चतुर्थी पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का नवनिर्मित प्रांतीय कार्यालय मारवाड़ी भवन परिसर में उद््घाटन हुआ। शुभारंभ सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष भागचंद पोद्दार ने फीता काटकर व श्री गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह नया कार्यालय संगठन के कार्यों को और अधिक सशक्त, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाएगा। मौके पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, कमल कुमार केडिया, चंडी प्रसाद डालमिया, सज्जन पाड़िया, मनोज चौधरी व अन्य थे।


