झारखंड बंद का शहर में दिखा आंशिक असर, नहीं चली राजधानी जाने वाली बसें

भास्कर न्यूज | गिरिडीह ​रांची में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या के विरोध मंे गुरुवार को झारखंड बंद का आह्वान कुड़मी विकास मोर्चा और जेएलकेएम ने किया था। जिसका आंशिक असर ​ि​गरिडीह शहर मंे देखा गया। बस स्टैंड से सुबह में रांची के लिए खुलने वाली आधा दर्जन बसें रांची नहीं जा सकी। वहीं रांची की ओर से देवघर जाने वाली बसें भी नहीं आ सकी। ऐसे में रांची जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच दोपहर में डुमरी में करीब एक घंटे के लिए वनांचल चौक जाम भी था। उस दौरान गिरिडीह से बोकारो, हजारीबाग जाने वाले बसें भी स्टैंड मंे खड़ी रही। जब वहां से जाम को हटाया गया। उसके बाद ही गिरिडीह स्टैंड से हजारीबाग और बोकारो की बसें रवाना हुई। जबकि धनबाद से आने वाली बसों का परिचालन सामान्य दिनों के तरह हुआ। वहीं गिरिडीह तिलैया जाने वाली बसें भी चली। जबकि शहर में सभी दुकानें और प्रतिष्ठान खुले हुए ​थे। ऐसे मंे पुलिस की गश्ती भी शहर के साथ मुख्य सड़क पर बढ़ी हुई थी, लेकिन गिरिडीह शहर के आस-पास कहीं पर भी बंद सम​र्थक नहीं दिखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *