झारखंड माइनॉरिटी एडवोकेट एसोसिएशन रांची का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिला। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर मॉब लिंचिंग कानून को लागू करने, वक्फ बिल को रद्द करने और सरना धर्म कोड को झारखंड में लागू करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता मुमताज खान, प्रवक्ता नसर इमाम, हुमायूं रशीद, सुलतान खान, परवेज अंसारी, मो. आसिफ आदि शामिल थे।


