झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव पद पर स्थाई नियुक्ति नहीं किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने बोर्ड के सचिव का पद प्रभार में रखे जाने पर मुख्य सचिव से जवाब मांगा है। अदालत ने पूछा है कि अब तक सचिव पद पर स्थाई नियुक्ति क्यों नहीं हुई? मुख्य सचिव को स्वयं जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। मामले में अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।


