झारखंड में आज भी गरज के साथ बारिश की संभावना:शनिवार को भी कई जिलों में हो सकती है बरसात; अगले हफ्ते आ सकता है मानसून

झारखंड में अभी मानसून ने प्रवेश नहीं किया है, ‎लेकिन अगले एक सप्ताह में मानसून के आने के आसार हैं। इधर, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के पूर्वी क्षेत्र और इसके निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, शनिवार को भी राज्य के पूर्वी, दक्षिणी और इसके निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश 73.6 एमएम सिकटिया (देवघर) में दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके अगले 4 दिनों में इसमें 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना शुक्रवार को राज्य के पूर्वी क्षेत्र के अंतगर्त गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज और इसके निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं, शनिवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां और इसके निकटवर्ती मध्य हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। कैसा रहा पिछले 24 घंटे में मौसम पिछले 24 घंटे में राज्य में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से माध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *