भास्कर में खबर छपने के बाद ट्रैफिक एसपी का आदेश:ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के लिए वर्दी, नेम प्लेट ​अनिवार्य

4 जून के अंक में कई चालक महिला यात्रियों को छेड़ते हैं, कसते हैं फब्तियां… शीर्षक से छपी खबर के बाद ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने गुरुवार से सख्ती शुरू कर दी है। ट्रैफिक एसपी ने जिला परिवहन पदाधिकारी की मौजूदगी में रांची जिला ऑटो चालक संघ और टैक्सी चालक यूनियन के साथ बैठक कर विशेष दिशा-निर्देश दिए। ट्रैफिक एसपी ने सख्त आदेश दिया है कि सभी ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को वर्दी पहनना होगा। इसके अलावा चालक को नेम प्लेट लगाना भी अनिवार्य है। मालूम हो कि 30 मई और 1 जून को अलग-अलग जगहों पर ऑटो चालक ने नाबालिग के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया था। दैनिक भास्कर ने खबर को प्रमुखता से छापा था। ये नियम होंगे जरूरी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *