झारखंड में एक बार फिर मानसून हुआ सक्रिय:चतरा के 4 प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात, करीब 600 घर पानी से घिरे, रांची में आज यलो अलर्ट

झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। बुधवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई। इससे हर जगह निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश ने चतरा के चार प्रखंड पत्थलगडा, गिद्धौर, कान्हाचट्‌टी और ईटखोरी में तबाही मचाई। जिले में पिछले 24 घंटे में 106 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए। करीब 600 घर पानी में घिर गए। नदियां उफना गईं। पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। गिद्धौर के कटघरा गांव में नदी किनारे एक घर में पानी घुस गया। बहाव इतना तेज था कि घर में सो रहे पति-पत्नी को बहा ले गया। पति का शव पास के एक खेत में मिला। प|ी की खोजबीन जारी है। तीन दिन सक्रिय रहेगा मानसून मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले तीन दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। शनिवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची, खूंटी, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को भी पलामू और रांची के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। ठनका भी गिर सकता है। वहीं 25 अगस्त को पश्चिमी और मध्य क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *