झारखंड में गुमला सबसे ठंडा जिला:26 जनवरी को रहेगा कोहरा और ठंड, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक बढ़ेगा

झारखंड के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। 25 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। 26 जनवरी को सुबह में कोहरा और ठंड से लोगों को परेशानी हो सकती है। हालांकि दिन में बादल छाए रहेंगे। शाम में फिर तापमान में कमी आएगी। इस दौरान ठंडी हवा भी चल सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश के कारण मौसम में बदलाव संभव है। राज्य के कई इलाकों में कोहरे का साया मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो 22 जनवरी से खास कर संथाल के इलाके में घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि 23 जनवरी को पूर्वी भाग सहित संथाल और कोल्हान के क्षेत्र में सुबह में कोहरा और आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा रही है। राजधानी रांची के तापमान में भी बदलाव इधर राजधानी रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे कम गुमला का न्यूनतम तापमान रहा। यहां 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बदलते मौसम में रहे अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मौसम में हो रहे बदलाव को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव होने से खांसी-सर्दी और बुखार की समस्या हो सकती है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। साथ ही लोगों से संयमित और संतुलित खानपान करने की अपील की जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *