पंजाब के 17 जिलों में आज बारिश होगी:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 1.5 डिग्री तापमान में गिरावट, अबोहर में रातें सबसे ठंडी

पंजाब का मौसम आज से बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिन तक राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज (बुधवार) 17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। उधर, पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। हालांकि यह सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान पठानकोट में 23.3 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कोहरे का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उनमें बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, नयाशहर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं। अबोहर में सबसे ठंडी रातें हालांकि पंजाब में रातें अभी भी सर्द हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट आ रही है। कल के मुकाबले औसत न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। अबोहर में सबसे कम 6.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। सभी जिलों का रात का तापमान छह डिग्री से दस डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। सभी जगहों पर तापमान में गिरावट आई है। अमृतसर में 8.0 डिग्री, लुधियाना में 10 डिग्री, पटियाला में 9.1 डिग्री, मोहाली में 10.8 डिग्री और बठिंडा में 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब के राज्यों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 8 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 8 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 13 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 12 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान सामान्य से अधिक 12 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *