झारखंड में ठिठुरन भरा है साल का पहला दिन:उत्तर-पश्चिम की पहाड़ी हवा ने बढ़ाई ठंड, रांची का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस गिरा

झारखंड में साल का पहला दिन ठिठुरन भरा है। कुहासे और सर्द हवा के साथ दिन की शुरुआत हुई है। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिन चढ़ने के साथ सूरज भी निकलेगा। इससे तापमान में थोड़ा बदलाव आएगा। कुहासे के बीच आज राजधानी रांची का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा हुआ है। सोमवार से बुधवार तक रांची के तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरा है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म हो गया है। इसी बीच उत्तर-पश्चिम की ओर से आ रही पहाड़ी हवाओं ने राज्य में ठिठुरन बढ़ा दी है। हवाओं की रफ्तार भी तेज है। ऐसे में इस ठंडी हवा की वजह से न्यूनतम तापमान वर्तमान से और कम होगा। अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में अभी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार साल के अंतिम दिन मंगलवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक एक जनवरी यानी आज पूरे दिन सर्द हवा सता सकती है। अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। अगले चार दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। इस दौरान सुबह में कोहरा छाया रहेगा। पांच जनवरी से फिर छाएंगे बादल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि चार-पांच जनवरी तक मौसम साफ रहने वाला है। सुबह में धुंध तथा कोहरा छाया रह सकता है। पांच जनवरी से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं। आंशिक बादल का असर तापमान पर दिख सकता है। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान बढ़ कर 10 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *