झारखंड सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक चरणबद्ध रूप से लागू की जाएगी। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ा जाएगा, ताकि इलाज तेज, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण हो सके। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी मेडिकल कॉलेज और जिला स्तर पर दो-दो तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। इस तरह राज्यभर में कुल 54 तकनीकी विशेषज्ञों की जरूरत होगी। इनमें जिला अस्पतालों के लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) मैनेजर के 42 पद और मेडिकल कॉलेजों में 12 पद हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बहाली के लिए पद सृजन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मंत्री की स्वीकृति के बाद यह प्रस्ताव प्रशासी पदवर्ग समिति को भेजा जाएगा। समिति की मंजूरी मिलते ही बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे। क्या है मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना क्या है मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना झारखंड में डिजिटल इलाज की तैयारी, 54 विशेषज्ञ बहाल होंगे झारखंड सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। यह योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2029-30 तक चरणबद्ध रूप से लागू की जाएगी। इसके तहत स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ा जाएगा, ताकि इलाज तेज, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण हो सके। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी मेडिकल कॉलेज और जिला स्तर पर दो-दो तकनीकी विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। इस तरह राज्यभर में कुल 54 तकनीकी विशेषज्ञों की जरूरत होगी। इनमें जिला अस्पतालों के लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) मैनेजर के 42 पद और मेडिकल कॉलेजों में 12 पद हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बहाली के लिए पद सृजन का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मंत्री की स्वीकृति के बाद यह प्रस्ताव प्रशासी पदवर्ग समिति को भेजा जाएगा। समिति की मंजूरी मिलते ही बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी। सभी पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी योग्यता… बीटेक/बीटेक या कोई इंजीनियरिंग डिग्री या एमबीए/पीजी डिप्लोमा (मैनेजमेंट) या पब्लिक हेल्थ/एमबीबीएस/बीडीएस या में मास्टर डिग्री जरूरी है। कम से कम 4 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। सरकारी परियोजना में 2+ वर्ष का अनुभव (वरीयता) और एमएस ऑफिस में दक्षता अनिवार्य है। नियुक्त विशेषज्ञ मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के साथ-साथ आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन से जुड़े सभी तकनीकी कार्य भी देखेंगे। अभ्यर्थियों के लिए जरूरी योग्यता… बीटेक/बीटेक या कोई इंजीनियरिंग डिग्री या एमबीए/पीजी डिप्लोमा (मैनेजमेंट) या पब्लिक हेल्थ/एमबीबीएस/बीडीएस या में मास्टर डिग्री जरूरी है। कम से कम 4 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। सरकारी परियोजना में 2+ वर्ष का अनुभव (वरीयता) और एमएस ऑफिस में दक्षता अनिवार्य है। नियुक्त विशेषज्ञ मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना के साथ-साथ आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन से जुड़े सभी तकनीकी कार्य भी देखेंगे।


