राज्य भर में तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। कई जिलों में पारा 40 पार हो गया है। शनिवार को तीन जिलों का पारा 40 से ऊपर रहा। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 40.5 डिग्री डालटनगंज का रहा। वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और चाईबासा का तापमान 40.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया। ईद-सरहुल में रहेगा चिलचिलाती धूप मौसम विभाग के अनुसार 30 व 31 मार्च को मौसम साफ रहेगा। अप्रैल में भी दो दिन एक व दो अप्रैल को मौसम साफ और मौसम शुष्क रहेगा। मौसम का यह मिजाज बता रहा है कि ईद और सरहुल के दौरान राज्य में चिलचिलाती धूप रहने वाली है। मौसम विभाग ने हांलाकि राहत देने वाली बात यह बताई है कि तीन व चार अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेगा। हालांकि मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। गुमला में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया मौसम विभाग ने शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री गुमला का दर्ज किया। वहीं बोकारो में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। चतरा में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री व न्यूनतम 16.8 डिग्री, गढ़वा का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम 18 डिग्री। बात गोड्डा के तापमान की करें तो यहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री व न्यूनतम 19.9 डिग्री और गुमला में अधिकतम 34.5 डिग्री व न्यूनतम 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम में 2 से चार डिग्री तक का बदलाव देखा गया।


