छत्तीसगढ़ में आज भी हीट-वेव अलर्ट:1-2 अप्रैल को तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश; कल 40°C के साथ रायपुर रहा सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने आज मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गर्म दिन होने की चेतावनी जारी की है। वहीं 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हो सकता है। 1 और 2 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रायपुर में रहा। यहां 40.2 डिग्री दिन का तापमान पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक दिन तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होगा। रायपुर में सबसे तेज गर्मी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 4.7 डिग्री अधिक था। बिलासपुर में तापमान 39 डिग्री बिलासपुर में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 24.8 डिग्री रहा। गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जगदलपुर में भी औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को जगदलपुर में तेज गर्मी रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया लेकिन शनिवार को पारा 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां दिन पारा औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात में टेम्प्रेचर 23.4 डिग्री रहा। दुर्ग-राजनांदगांव में भी 38 के पार शनिवार को दुर्ग और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 38 के पार रहा। दुर्ग का पारा 38.2 डिग्री और राजनांदगांव का पारा 38.9 डिग्री रहा। अम्बिकापुर में तापमान में गिरावट मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। शुक्रवार को अधिकतम पारा 36.8 डिग्री रहा जो शनिवार को करीब 2 डिग्री कम होकर 34.8 तक पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया यह प्रदेश में सबसे कम रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *