मां दंतेश्वरी मंदिर में जले 6 हजार आस्था के ज्योत:VIP दर्शन की भी सुविधा, आज से 9 दिनों तक होगी विशेष पूजा-अर्चना

आज से चैत्र नवरात्र शुरू हो गया है। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो चुका है। आज कलश स्थापना के साथ ही देवी की विशेष पूजा-अर्चना होगी। वहीं इस बार 6 हजार आस्था के ज्योत जलाए गए हैं। साथ ही इस चैत्र नवरात्र भी मंदिर में VIP दर्शन की सुविधा है। केवल दंतेवाड़ा ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी भक्त पहले दिन माता के दर्शन करने पहुंचे हैं। भक्तों का कहना है कि देवी के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा और आस्था है। हर साल चैत्र नवरात्र में माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में ये सुविधाएं नवरात्र से पहले दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर समिति की बैठक हुई थी। बैठक में निर्णय लिया गया कि, इस बार तेल और घी के करीब 6 हजार ज्योति कलश जलाए जाएंगे। पहले दिन ज्योत जलाए गए हैं। इनमें घी के ज्योत जलाने के लिए 2100 और तेल के जलाने के लिए भक्तों ने 1100 रुपए की रसीद कटवाई है। इसके अलावा इस बार ज्योति कलश के लिए ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा थी। भक्तों ने मंदिर की mandanteshwari.in ऑफिशयल वेबसाइट पर जाकर रसीद कटवाई है। VIP दर्शन की भी सुविधा कोरोना से पहले तक मंदिर में गर्भ गृह से ठीक पहले तक भक्तों को जाने की अनुमति थी। लेकिन कोरोना के बाद से नियम बदल गए और गणेश जी की मूर्ति तक ही जाने दिया जाता है। यहीं तक भक्त आ कर दर्शन कर सकते हैं। लेकिन, जो भक्त गर्भगृह के ठीक पहले तक यानी करीब से दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए VIP दर्शन की सुविधा की गई है। जिसमें 18 साल से अधिक उम्र के भक्त 500 रुपए की रसीद कटवाकर अंदर तक जा सकते हैं। प्रति व्यक्ति 500 रुपए निर्धारित किया गया है। बच्चों के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। अंदर जाने से पहले पुरुषों को धोती पहननी अनिवार्य होगी। हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी यदि मंदिर आने वाले किसी भी भक्त को मंदिर से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए हो, या फिर कोई और समस्या हो तो इस 8360401008 मोबाइल नंबर पर कॉल कर सकते हैं। ये टेंपल कमेटी का ऑफिशियल नंबर है। जिसे भक्तों की सुविधा के लिए जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *