झारखंड में मंगलवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला। राजधानी रांची में शाम 4 बजे के बाद बादल छा गए। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक 19 फरवरी को राज्य के दक्षिणी इलाके पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना है। 20 फरवरी को यह दायरा मध्य झारखंड के रांची, बोकारो और रामगढ़ तक फैल सकता है। रांची समेत मध्य झारखंड के जिलों में 20 फरवरी को गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 फरवरी को मेघ गर्जन के साथ फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 19, 20 और 22 फरवरी को संभावित इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


