झारखंड में सुबह-शाम महसूस हो सकती है ठिठुरन:10 के बाद लोगों को मिलेगी ठंड से राहत, 12.8 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा गुमला

झारखंड में एक बार फिर मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। शुक्रवार से उत्तर की सर्द हवा का रुख झारखंड की ओर होने से लोगों को सुबह-शाम अच्छी ठंड महसूस हो सकती है। लोग ठिठुरने को मजबूर हो सकते हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में कमी आने से सुबह और शाम में लोगों को ठिठुरन महसूस हो सकती है। 10 फरवरी के बाद से लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहेगा सुबह में हर दिन कोहरा और धुंध रहेगा लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया। 15 फरवरी से गर्मी का असर मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 फरवरी को दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। 15 फरवरी से झारखंड में पूरी तरह से गर्मी का असर दिख सकता है। अधिकतम तापमान में भी होगी गिरावट राज्य में शुक्रवार से हवा के रूप में बदलाव हो सकता है। उत्तर की सर्द हवा का रुख झारखंड की ओर होगा। इससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इससे मौसम में ठंड का अनुभव हो सकता है। सबसे गर्म रहा चाईबासा पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। झारखंड में आगे कैसा रहेगा मौसम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *