एसएम ग्रुप कंपनी राज्य में 14 हजार करोड़ का निवेश करेगी

एसएम ग्रुप ऑफ कंपनी झारखंड में बड़ा निवेश करने की तैयारी में है। इस सिलसिले में कंपनी के चेयरमैन मनीष खेमका ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कोलकाता में आयोजित बंगाल ग्लोबल समिट में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से खेमका ने राज्य में बिजनेस की संभावनाओं और निवेश की आकांक्षाओं के साथ एसएम ग्रुप कंपनी ने तीन नई परियोजना जानकारी साझा की, जिसके अन्तर्गत 14 हजार करोड़ बड़ा निवेश कर रही है। इस निवेश से राज्य में 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे। झारखंड में परियोजनाओं में नीमडीह सरायकेला खरसावां में 1.2 एमटीपीए एकीकृत क्षमता वाले इस्पात संयंत्र की स्थापना होगी। वहीं नीमडीह सरायकेला खरसावां में 1.2 एमटीपीए क्षमता वाले रोलिंग मिल की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा सीएफबीसी आधारित 491 मेगावाट क्षमता के स्वतंत्र विद्युत संयंत्र बरवाडीह लातेहार की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रस्तावित परियोजनाओं की स्थापना के लिए कंपनी को राज्य से सहयोग का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *