झारखंड में 10 से 26 नवंबर तक चलेगा कुष्ठ उन्मूलन अभियान

रांची | राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मीडिया कमेटी की बैठक सोमवार को आरसीएच सभागार नामकुम में की गई। बैठक की अध्यक्षता एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने की। बैठक को संबोधित करते हुए शशि प्रकाश झा ने कहा कि कुष्ठ बीमारी की रोकथाम के लिए गांव-गांव में सर्वे कर कुष्ठ पीड़ित लोगों की पहचान की जाएगी, ताकि राज्य से इस बीमारी का पूरी तरह उन्मूलन किया जा सके। उन्होंने बताया कि राज्यव्यापी कुष्ठ उन्मूलन अभियान 10 से 26 नवंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान अधिक से अधिक लोगों की जांच की जाएगी और जिनमें कुष्ठ के लक्षण पाए जाएंगे, उनका तुरंत उपचार शुरू किया जाएगा। शशि प्रकाश झा ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाएगा। बैठक में कुष्ठ कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी, आईसी सेल के नोडल पदाधिकारी, परामर्शी एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *