झारखंड में 23 नवंबर से बादल छाने की संभावना:न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि, सुबह-शाम ठंड, दोपहर में तपिश बढ़ी

झारखंड में मौसम पूरी तरह अस्थिर बना हुआ है। सुबह और शाम की हल्की ठंड लोगों को सर्दी का एहसास करा रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का प्रभाव स्पष्ट दिख रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार फिलहाल राज्य में कोल्ड वेव की स्थिति नहीं बनने वाली, लेकिन न्यूनतम तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। बदले मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग ज्यादा परेशान हैं। 23 नवंबर से बादल छाने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार 23 नवंबर से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे सुबह-शाम की ठंड कम होगी लेकिन दिन में उमस बनी रह सकती है। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से अधिक है। दूसरी तरफ चाईबासा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो नवंबर में गर्मी का साफ संकेत है। मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और जमशेदपुर में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में दिनभर हो रहे उतार-चढ़ाव से सर्दी, खांसी, वायरल बुखार और एलर्जी के मामलों में तेजी आ सकती है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचाव और दोपहर में धूप से सुरक्षा दोनों पर ध्यान देना चाहिए। अगले चार दिन तक मौसम रहेगा साफ मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 21 नवंबर से 25 नवंबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की ठंड का असर दिखेगा, जबकि दोपहर में धूप निकलने से गर्माहट बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क ही बने रहने का अनुमान है। 23 को बादल छाने के बाद 24 नवंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा और दिन में खुली धूप के कारण लोगों को गर्मी का थोड़ा एहसास हो सकता है। उधर, 25 नवंबर को प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा और तापमान में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। 25 नवंबर तक 3 डिग्री तक गिरेगा पारा मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 नवंबर तक लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है, जिससे दोपहर की गर्मी कम महसूस होगी। न्यूनतम तापमान के मामले में राज्य के कई जिलों में ठंड बढ़ने लगी है। रांची, गुमला, चतरा, लोहरदगा और हजारीबाग जैसे जिलों में रात का तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। 25 नवंबर तक इन जिलों में न्यूनतम तापमान और गिरकर 9 से 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *