भास्कर न्यूज | कवर्धा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साइबर सेल के एएसआई चंद्रकांत तिवारी एवं उनकी टीम ने जानकारी दी। एएसआई तिवारी ने कक्षा नवमीं और ग्यारहवीं के छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, फेक प्रोफाइल, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया जोखिम, डिजिटल ट्रैप और साइबर अपराध से बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड बनाने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी सरल एवं प्रभावी ढंग से किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूनम झा ने किया। कार्यक्रम में संस्थान प्रमुख एनके लांजेवार, गजेंद्र सिंह, चंद्रकांत यादव, शिक्षकगण संजय किशोर, एसके मिश्रा, नियति बघेल समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।


