झारखंड सरकार के शीर्ष स्तर पर बनी सहमति, घोषणा बाकी:6 जनवरी को नामकुम में हो सकता है मंईयां सम्मान समारोह, खाते में जाएंगे 2500 रुपए

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान समारोह अब छह जनवरी को नामकुम के खोजा टोली में आयोजित किया जा सकता है। सरकार के शीर्ष स्तर पर लगभग सहमति बन गई है। उस दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की 2500-2500 रुपए की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। महिला बाल विकास एवं सुरक्षा विभाग ने करीब 57 लाख महिलाओं के खाते में भेेजी जाने वाली राशि जिलों को भेज दी है। जिलों ने बैंकों के साथ मिलकर पैसे ट्रांसफर करने संबंधी तकनीकी पहलुओं का ट्रायल भी कर लिया है। इसी ट्रायल के दौरान 26-27 दिसंबर को हर जिले में 100-200 महिलाओं के खाते में 2500-2500 रुपए की राशि भेजी गई थी। गौरतलब है कि यह समारोह पहले 28 दिसंबर को होना था। इसमें तीन लाख से अधिक महिलाओं के जुटने की उम्मीद थी। रांची जिला प्रशासन ने आयोजन की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राज्य में सात दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया। इसके बाद समारोह स्थगित हो गया। पर्यटन एवं वन पर्यावरण विभाग के सचिवों के साथ की बैठक स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़कर ईको टूरिज्म विकसित करें : सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में ईको टूरिज्म विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ईको टूरिज्म को ऐसे विकसित करें कि स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और प्रकृति भी संरक्षित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन पर्यावरण विभाग और पर्यटन विभाग ईको टूरिज्म के विकास के लिए उन स्थानों को चिह्नित करें, जहां इसकी संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव अलका तिवारी, वन पर्यावरण सचिव अबू बकर सिद्दीकी और पर्यटन सचिव मनोज कुमार के साथ राज्य में ईको टूरिज्म के विकास पर उच्चस्तरीय बैठक रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर विशेष फोकस करें। देश के अन्य राज्यों और देशों में जहां ईको टूरिज्म के क्षेत्र में अच्छे कार्य हुए हैं, वहां के मॉडल का अध्ययन करें। उन्होंने अफसरों से कहा कि राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ईको टूरिज्म विकसित हो, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ईको टूरिज्म के विकसित होने से झारखंड की प्रकृति धरोहरों को संरक्षित रखा जा सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *