2024 के आखिरी दिनों में यूपी के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। काशी में गंगा आरती में भारी भीड़ है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए भी लंबी लाइन लगी है। अयोध्या में अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। हनुमानगढ़ी में ऐसी भीड़ है कि 3-4 घंटे लाइन में लगने के बाद श्रद्धालु दर्शन कर पा रहे हैं। लता चौक पर सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ लगी है। मथुरा के बांके बिहारी में भी अब तक 5 लाख लोग दर्शन कर चुके हैं। बरसाना में राधा-रानी के दर्शन के लिए जबरदस्त भीड़ है। गलियां फुल हैं। बांके बिहारी में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु ने कहा- यहां VIP के लिए अलग से एंट्री की व्यवस्था की गई है। हम जैसे आम लोग धक्के खाने को मजबूर हैं। तस्वीरें देखिए- अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….


