मध्यप्रदेश में कपास के भाव स्थिर:आवक 8 हजार गांठ बढ़कर 13 हजार हुई; कॉटन सीड की कीमतों में भी स्थिरता

मध्यप्रदेश में सोमवार को कपास की आवक में 8 हजार गांठ की बढ़त दर्ज की गई है। अमावस्या होने से आज प्रदेश की कई मंडियों में अवकाश भी है। आवक बढ़ने के बावजूद कपास के भाव स्थिर बोले जा रहे हैं। कॉटन सीड की कीमतों में भी स्थिरता बनी हुई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजारों के प्रभाव से कॉटन कैंडी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है। मिलर्स का कहना है कि मप्र के कॉटन उत्पादक क्षेत्र मालवा निमाड़ के अनेक हिस्सों में हुई बारिश से कपास को नुकसान पहुंचाने की बात सामने आ रही है। भाव में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है। प्रदेश की सभी मंडियां कल पूरी तरह से खुली रहेगी, तब कपास की कीमतों में तेजी की धारणा है। सोमवार को नए कपास की आवक 12000 (+8000) से 13000 (+8000) गांठ (एक गांठ =170 किलोग्राम) की रही। सीमित कारोबार के चलते कपास के भाव 6000 से 7300 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर है। कॉटन सीड के भाव भी 2900 से 3150 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर बोले जा रहे हैं। मप्र में 9% नमी वाले 73 आरडी कॉटन के भाव अपने पूर्व स्तर के मुकाबले ऊपरी स्तर पर 100 रुपए की कमजोरी के साथ 52300 से 52500 (-100) रुपए प्रति कैंडी (1 कैंडी=356 किलोग्राम) पर बोले जा रहे हैं। वहीं, 9% नमीयुक्त 75 आरडी कॉटन के भाव भी ऊपरी स्तर पर 100 रुपए की गिरावट के साथ 53200 से 53500 (-100) रुपए प्रति कैंडी पर हैं। पिछले सप्ताह के दौरान प्रदेश की मंडियों में नए कपास की आवक 76 हजार से 82 हजार गांठ की रही। वहीं, पिछले सप्ताह 73 आरडी कॉटन कैंडी की कीमतों में निचले स्तर पर 500 और ऊपरी स्तर पर 400 रुपए की तेजी दर्ज की गई हैं। वहीं, 75 आरडी कॉटन के भाव में भी 700 से लेकर 600 रुपए तक का उछाल दर्ज किया। मध्यप्रदेश की स्थिति मंडियों में कपास भाव

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *