झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति का अलंकरण समारोह

रांची | झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति, रांची ने रविवार को प्रेस क्लब में तीसरा अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शंभु बादल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कथाकार राकेश कुमार सिंह व पंकज मित्र उपस्थित रहे। समारोह में अशोक प्रियदर्शी को बिरसा मुंडा शिखर सम्मान, शेखर मलिक को विनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान, रश्मि शर्मा को राधाकृष्ण स्मृति सम्मान, रजनी गुप्ता को डॉ. रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान, सत्या शर्मा कीर्ति को भारत यायावर स्मृति युवा सम्मान, सत्या शर्मा कीर्ति को भारत यायावर स्मृति युवा सम्मान, प्रणव प्रियदर्शी को कॉमरेड महेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान, डॉ. सुभाष कुमार यादव को रघुनाथ महतो स्मृति सम्मान सहित कई रचनाकारों को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *