झालरापाटन, छोटे भाई की शादी में बड़े भाई की मौत:रात को शादी का कार्यक्रम निपटा कर सोए थे परिजन, सुबह तबियत बिगड़ने से बड़े भाई की मौत, परिवार सदमे में

झालरापाटन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परिवार की छोटे बेटे की शादी की खुशियां बड़े बेटे की मौत के मातम में बदल गई। रात के शादी समारोह के बाद सभी परिवार वाले और निशांत सेन (31) सो गए। सुबह जब परिजन उठे तो निशांत बेसुध अवस्था में था। अस्पताल ले जाने पर आधे घंटे उपचार के बाद डॅाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया
मृतक की पहचान हरिश्चंद्र कॉलोनी निवासी निशांत सेन पुत्र प्रकाश सेन के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई की शादी के कार्यक्रम कल पूरे हुए थे। कल रात अग्रसेन वाटिका में निशांत के छोटे भाई हिमांशु की शादी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम पूरा होने के बाद सभी परिजन देर रात करीब 2 बजे सो गए। निशांत भी सो गया। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे निशांत की नींद खुली, जिसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल एसआरजी अस्पताल ले जाया गया। आधे घंटे के उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से छोटे भाई की भी तबियत बिगड़ी अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्च्यूरी में रखवाकर झालरापाटन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही झालरापाटन थाना पुलिस एसआरजी अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। निशांत सेन की मृत्यु की खबर सुनकर उनके छोटे भाई हिमांशु सेन की भी तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। परिवार में छाया मातम रिश्तेदारों ने बताया कि निशांत के परिवार में उसकी पत्नी पूजा और बेटा कृष्णा, दादी, माता-पिता, चाचा-चाची और छोटा भाई है, जिसकी अभी शादी हुई है। निशांत की मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *