इंदौर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों के निर्माण कामों की शनिवार को सिटी बस ऑफिस में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने समीक्षा की है। इसमें शहर में 4 पैकेज के माध्यम से प्रस्तावित मास्टर प्लान सड़कों को बनाने की प्रोग्रेस, टाइम लाइन में काम, तकनीकी दिक्कतों और आवश्यक समन्वय पर बात हुई। मंत्री विजयवर्गीय और महापौर भार्गव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मास्टर प्लान की सड़कें समय सीमा में पूरी की जाए। उन्होंने रोड़ बनाने में आ रही दिक्कतों, खासकर रास्ते में आने वाले पेड़ों को स्थानांतरण, आवासीय और व्यावसायिक निर्माण और सेंट्रल लाइनिंग व नर्मदा, सीवरेज लाइनों के समुचित समन्वय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा शहर की मास्टर प्लान की रोड न केवल यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि शहर के समग्र विकास को नई दिशा भी देगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करते हुए निर्माण कामों को गति दे। मास्टर प्लान की इन प्रमुख रोड पर हुई चर्चा निर्माण कार्यों में नहीं बरते लापरवाही समीक्षा बैठक के अंत में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इंदौर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए मास्टर प्लान सड़कों के निर्माण कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बैठक में विधायक रमेश मेंदोला, विधायक महेंद्र हार्डिया, निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री नरेश जायसवाल, पीएस कुशवाह, उपयंत्री पराग अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


